कोसी-सीमांचल के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

बिहार में आज से 22 मार्च तक कई जिलों बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह कई जिलों में हल्की ठंड महसूस हुई। कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 से 18 मार्च तक सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने के लिए आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 मार्च तक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने के लिए आसार हैं। वहीं 22 मार्च को पूरे बिहार में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना का मौसम कैसा रहेगा जानिए?
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। गर्मी का असर बढ़ेगा, वहीं सप्ताह के अंत तक बारिश और गरज-चमक के आसार भी बन रहे हैं। 17 मार्च को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 18 और 19 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और उमस बढ़ेगी।

इस दिन भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रह सकता है। सबसे बड़ा बदलाव 21 मार्च को देखने को मिलेगा, जब आंशिक बादल के साथ बारिश या गरज-चमक (थंडरस्टॉर्म) की संभावना जताई गई है। इस दिन तापमान में हल्की गिरावट आएगी और अधिकतम 32 डिग्री तथा न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय में भी बदलाव देखा जाएगा। सूर्योदय 17 मार्च को 5:57 बजे होगा, जो 21 मार्च तक घटकर 5:53 बजे हो जाएगा। वहीं सूर्यास्त 5:59 बजे से बढ़कर 6:01 बजे तक पहुंच जाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube