कोहनी के कालेपन को दूर करते हैं ये उपाय

हमारे शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जिनमें धूप के कारण कालापन आ जाता है. लड़कियां अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने में अपना सारा समय लगा देती हैं. पर लगातार नजरअंदाज होने के कारण  कोहनियां काली और बदसूरत हो जाती हैं. घुटने और कोहनी का कालापन आपकी पर्सनैलिटी को खराब कर सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी कोहिनी और घुटनों का कालापन दूर हो जाएगा. 

1- कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के लिए थोड़ी सी हल्दी में दूध और शहद मिलाकर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा करने से आपकी कोहिनी और घुटनों का रंग साफ हो जाएगा. 

2- अगर आपकी कोहिनी और घुटनों का रंग काला हो गया है, तो एक कटोरी में थोड़ा सा एलोवेरा जेल ले ले. अब इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इस पेस्ट को अपनी कोहनी और घुटनों पर लगाकर सूखने दें. बाद में इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें. हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करने से आपकी कोहनी और घुटने का रंग साफ हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube