क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्ज बेली को बनाया राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्ज बेली को बनाया राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली को राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बेली पूर्व अध्यक्ष ट्रेवर होन्स की जगह लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को इसकी घोषणा की।

जॉर्ज बेली ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को ढेर सारी कामयाबी दिलाई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर जार्ज बेली ने पूर्व अध्यक्ष ट्रेवर होन्स को उनके योगदान को धन्यवाद दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जारी बयान में बेली ने कहा कि मैं ट्रेवर को उनके अविश्वसनीय काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सफलता में अपना योगदान दिया है। उन्होंने मुझे भी खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर मदद की थी।

38 वर्षीय जार्ज बेली की पहली बड़ी चुनौती इस साल के टी-20 विश्व कप के लिए टीम के चयन की होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube