क्रिकेट का एक और छोटा फॉर्मेट आ चुका: 90-90 बैश टूर्नामेंट

टी10 क्रिकेट के बाद अब क्रिकेट का एक और छोटा फॉर्मेट आ चुका है. इस टूर्नामेंट का नाम 90-90 बैश टूर्नामेंट है जो क्रिकेट का नया वर्जन है. वहीं ये पहला फर्स्ट एडिशन 15 ओवर पर साइड टूर्नामेंट है जिसकी शुरूआत साल 2020 में यूएई में होगी. 90-90 क्रिकेट टूर्नामेंट वाला ये फॉर्मेट टी20 से छोटा होगा जहां कॉन्टेस्ट को शार्प, एक्शन पैक्ड और मशहूर बनाने के इरादे से शुरू किया जा रहा है. एक प्रेस रिलीज में इन सभी चीजों के बारे में जानकारी दी गई.

यूएई आधारित सेंचुरी इवेंट और स्पोर्ट्स FZC ने इस बात की पुष्टि की है कि 90 बॉल फॉर्मेट क्रिकेट को शारजाह और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है. हालांकि यहां एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने तुरंत इसपर अपना जवाब दिया और कहा कि ये सारी बाते झूठी हैं और उनकी तरफ से ऐसा कोई मंजूरी नहीं दी गई है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube