खास दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से मिलने अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, इस महीने करेंगे यात्रा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि पीएम मोदी फरवरी में अमेरिका की यात्रा करेंगे. हालांकि, अब तक इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.

ट्रंप ने कहा कि नरेंद्र मोदी फरवरी में अमेरिका का दौरा करेंगे. हालांकि, अब तक आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. ट्रंप ने बताया कि अवैध अप्रवासियों को वापस लेने के संबंध में भारत सही कदम लेगा. पीएम मोदी के साथ उन्होंने अप्रवासन पर विस्तार से चर्चा की. पीएम मोदी और ट्रंप ने भारत और अमेरिका के संबंंधों को और ऊंचाई पर ले जाने के साथ-साथ वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए साथ में काम करने का संकल्प लिया.

पीएम मोदी बोले- दोस्त से बात कर खुशी हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से बातचीत करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने एक्स पर ट्रंप से बात करने पर खुशी जताई. उन्होंने एक्स पर कहा- अपने प्रिय मित्र डोनाल्ड ट्रंप से बात करके बहुत खुशी हुई. आम चुनावों में ऐतिहासिक विजय और दोबारा राष्ट्रपति बनने की बधाई दी. हम दोनों एक-दूसरे को लाभंवित करने वाली और भरोसेमंद साझेदारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. हम लोग अपने नागिरकों की भलाई, वैश्विक शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए मिलकर काम करेंगे.

ट्रंप के शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए थे पीएम

ट्रंप के शपथ ग्रहण के लिए उम्मीद थी कि पीएम मोदी शामिल हो सकते हैं पर ऐसा हुआ नहीं, हालांकि, विदेश मंत्री एस जयंशकर समारोह में पीएम मोदी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए.

इन मुद्दों पर हुई दोनों में बात

पीएमओ ने मामले में एक बयान जारी किया. बयान में पीएमओ ने कहा- पीएम मोदी और ट्रंप ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, रक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की. उन्होंने पश्चिमी एशिया और यूक्रेन की स्थिति पर भी बात की. उन्होंने जल्द मुलाकात करने की बात की.

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube