खेलो इंडिया यूथ गेम्स : पदक तालिका में महाराष्ट्र शीर्ष पर बरकरार

पुणे : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र पदकतालिका ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। महाराष्ट्र 177 पदकों के साथ शीर्ष पर है। इनमें 64 स्वर्ण, 51 रजत और 62 कांस्य पदक शामिल हैं। महाराष्ट्र के पीछे दिल्ली है जिसके 121 पदक हैं। इन 121 पदकों में 47 स्वर्ण, 31 रजत और 43 कांस्य हैं। तीसरे स्थान पर 112 पदकों के साथ हरियाणा है। इन पदकों में 38 स्वर्ण, 36 रजत और 38 कांस्य पदक हैं। तालिका में चौथे नंबर पर 72 पदकों के साथ कर्नाटक है। कर्नाटक के 28 स्वर्ण, 26 रजत और 18 कांस्य पदक हैं। पांचवें नंबर पर तमिलनाडु (72 पदक, 23 स्वर्ण, 31 रजत और 18 कांस्य) और छठे नंबर पर उत्तर प्रदेश (75 पदक, 21 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य) है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube