गूगल इंडिया प्रमुख राजन आनंदन ने दिया इस्तीफा, विकास अग्निहोत्री होंगे अंतरिम प्रमुख

नई दिल्ली : गूगल के भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख राजन आनंदन ने इस्तीफा दे दिया है। वो गूगल के साथ 8 साल से थे। उनके स्थान पर विकास अग्निहोत्री को गूगल इंडिया का अंतरिम कार्यभार दिया गया है। विकास अभी सेल्स डायरेक्टर है। आनंदन अपने पद पर सिर्फ इसी महीने तक बने रहेंगे। अग्निहोत्री पिछले 8 साल से गूगल के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2011 में कंपनी में पद संभाला था। गूगल से पहले वो रेलिगेयर कंपनी में सीईओ थे। इसके अलावा विकास डोएश बैंक में कमर्शियल डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

राजन आनंदन अब सिकोया कैपिटल के साथ जुड़ने वाले हैं। वो गूगल से पहले माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, डेल इंडिया और मैंकिंजी एंड कंपनी में काम कर चुके हैं। आनंदन ने कई स्टार्टअप में निवेश किया है। सिकोया कैपिटल एक वैंचर फंड है जो स्टार्टअप को पूंजी देता है। उन्होंने एक ट्विट कर जानकारी दी कि 8 बेहतरीन साल भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में और 85 करोड़ इंटरनेट यूजर्स। अरबों की आय और विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र। उन्होंने गूगल को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube