गृहमंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन PM मोदी ने बधाई दी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को बधाई देते हुए कहा, ‘कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता और मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘जुझारू, परिश्रमी एवं कुशल रणनीतिकार तथा मंत्रिमंडल में साथ काम करने वाले अमित शाह को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं. मैं उनके दीर्घायु होने की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अमित शाह को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘अद्भुत राजनीतिक प्रतिभा के धनी, कुशल रणनीतिकार, नए भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयत्नशील,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर अनंत शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, समृद्ध एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube