घर की रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

फिरोजाबाद से अपराध का नया मामला सामने आया है। इस मामले में थाना टूण्डला के गांव नागऊ में बीते शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक नागऊ निवासी हीरालाल (38) पुत्र स्व। गुलाब सिंह ने शुक्रवार को पारिवारिक कलह के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और सभी हैरान परेशान नजर आए। यह सब जानने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं मिली सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

इस मामले को ऐसा पहला मामला नहीं कहा जा सकता है बल्कि इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिन्होंने सभी को हैरान किया है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और जल्द ही जांच कर इस मामले से जुडी हर बात को सामने ला दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube