घरों की दीवारों पर बने ‘क्रॉस’ के निशान, क्या यूपी में 6 परिवारों ने बदला अपना धर्म

पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धर्म परिवर्तन का मुद्दा गरमा गया है। दिल्ली से बेहद करीब गाजियाबाद से सटे हापुड़ जिले में घरों के बाहर क्रॉस का निशान लगाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं, यहां के गांव सरावा की दलित बस्ती में रहने वाले छह परिवारों द्वारा ईसाई धर्म अपनाए जाने की भी चर्चा गरम है। इन लोगों के घरों के बाहर क्रॉस बनाए जाने पर विवाद शुरू हो गया है और इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश में राजनीति भी गरमा सकती है। 

मोहल्ले में रहने वाले अन्य ग्रामीण उनके इस कृत्य का विरोध कर रहे हैं। मोहल्लावासियों ने इनका सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की है। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। रविवार को मामले की जांच करने के लिए गांव में पुलिस पहुंची। ग्राम सरावा निवासी ग्रामीणों का कहना है कि दलित बस्ती में छह परिवार पिछले कुछ महीनों से सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं। इस में बाहर से कुछ लोग आते हैं, जो उपदेश देते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube