चिन्मयानंद को एंजियोग्राफी के लिए जिला कारागार से केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया

अपने ही कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को सुबह 7:00 बजे एंजियोग्राफी के लिए जिला कारागार से केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया है।

वहीं, चिन्मयानंद पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के सोमवार को कोर्ट में 164 के तहत कलमबंद बयान हो सकते हैं। इसके बाद चिन्मयानंद पर कार्रवाई हो सकती है। इस केस से जुड़े अधिकतर लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

छात्रा ने चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। दुष्कर्म की जीरो रिपोर्ट वह दिल्ली के लोदी कॉलोनी थाने में दर्ज करा चुकी है। उसकी तहरीर की प्रति भी एसआईटी के पास है, जो जांच में शामिल है। लेकिन, अभी तक चिन्मयानंद पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube