चीन में बच्चों के ऑनलाइन गेमिंग पर लगाम, सप्ताह में तीन घंटे से ज्यादा खेलने पर प्रतिबंध

चीन में बच्चों के ऑनलाइन गेमिंग पर लगाम, सप्ताह में तीन घंटे से ज्यादा खेलने पर प्रतिबंध

बीजिंग। ऑनलाइन गेम का बच्चों पर बुरा प्रभाव अब अभिभावकों के साथ देश को भी सताने लगा है। बच्चों का भविष्य प्रभावित होने से बचाने के लिए चीन इस बारे में कड़ा निर्णय लागू करने जा रहा है जिसके तहत बच्चों के सप्ताह में तीन घंटे से ज्यादा आनलाइन गेम खेलने को प्रतिबंधित किया जा रहा है। गेमिंग इंडस्ट्री पर अभी तक का यह सबसे कठोर प्रतिबंध होगा। चीनी नियामक टेक्नालॉजी सेक्टर पर अंकुश लगाने के क्रम में लगातार कड़े फैसले ले रहा है।

चीन के नेशनल प्रेस एंड पब्लिकेशन एडमिनिस्ट्रेशन की नोटिस के अनुसार, चीन में एक सितंबर से बच्चे शुक्रवार, सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश के दिन सुबह आठ बजे से नौ बजे तक गेम खेल सकते हैं। इससे साल के अधिकांश सप्ताह में बच्चों के गेम खेलने की सीमा प्रति सप्ताह तीन घंटे तक सीमित होने जा रही है। इससे पहले 2019 में लागू प्रतिबंध के तहत बच्चों को रोजाना डेढ़ घंटे और सार्वजनिक अवकाश के दिन तीन घंटे तक गेम खेलने की अनुमति दी गई थी।

नए नियम से गेम क्षेत्र की बड़ी कंपनी टेनसेंट समेत चीन की कुछ बड़ी तकनीकी कंपनियां प्रभावित होंगी। टेनसेंट का आनर आफ किंग्स आनलाइन मल्टीप्लेयर गेम दुनिया भर में लोकप्रिय है। इसके अलावा नेटइज गेमिंग कंपनी भी प्रभावित होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube