चीन-रूस करेंगे शंघाई के तट पर करेंगे संयुक्त सैन्यअभ्यास

चीन और रूस की नौसेना के बीच  साझेदारी मजबूत करने  के लिए दोनों देश चीन-रूस शंघाई के तट पर संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे । इसके लिए चीन की तरफ से एक नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि यह साझा अभ्यास समुद्री सुरक्षा जोखिमों का जवाब देने के लिए दोनों पक्षों के दृढ़ संकल्प व क्षमता प्रदर्शन के उद्देश्य से निर्देशित है। इस युद्धाभ्यास के दौरान चीन-रूस में नए युग की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा किया जाएगा।

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के तहत चीन के ईस्टर्न थिएटर कमांड द्वारा पोस्ट किए गए एक संक्षिप्त नोटिस के अनुसार, अभ्यास शंघाई के दक्षिण में शेंझियांग प्रांत के तट पर चलेगा।

चीन ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि उसकी तरफ से युद्धाभ्यास में कौन सी इकाइयां शामिल होंगी। चीन ने यूएन में यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा करने या इसका जिक्र तक करने से भी इन्कार कर दिया। उसने रूस विरोधी पश्चिमी प्रतिबंधों की निंदा की है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वारयाग मिसाइल क्रूजर, मार्शल शापोशनिकोव विध्वंसक और रूस के प्रशांत बेड़े के दो जंगी जहाज युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे। मंत्रालय ने कहा कि चीनी नौसेना ने अभ्यास के लिए कई युद्धपोतों और एक पनडुब्बी को तैनात करने की योजना बनाई है। दोनों पक्षों के विमान भी इसमें भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube