छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा, रायपुर में जनादेश परब का आयोजन , भाजपा अध्यक्ष नड्डा लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। वो छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार यह कार्यक्रम अपराह्न साढ़े तीन बजे होगा।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा इस मौके पर स्मृति मंदिर का लोकार्पण करेंगे। केंद्रीयमंत्री नड्डा दोपहर तीन बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे। यह के कार्यक्रम के बाद वो शाम 4ः55 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। नड्डा शाम 6ः40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के आवास जांएगे। इसके बाद 7ः40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube