जानिए माँ स्कंदमाता की पूजा विधि, जानिए क्या लगाना है भोग

आज चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन है। यह दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित माना जाता है। आज के दिन माँ स्कंदमाता का पूजन किया जाता है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं माँ की पूजन विधि और उनका भोग।

माँ स्कंदमाता की पूजन विधि- सबसे पहले देवी स्कंदमाता की पूजा करने के लिए पूजा स्थल पर माता की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। ध्यान रहे तस्वीर को वहीँ पर स्थापित करें जहां पर कलश स्थापना की हुई है। उसके बाद तस्वीर पर फल चढ़ाएं और फूल भी अर्पित करें। अब धूप-दीप जलाएं। ऐसा माना जाता है कि पंचोपचार विधि से देवी स्कंदमाता की पूजा करने बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीँ इसकी पूरी प्रक्रिया ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा और बाकी देवियों की जैसी ही है।

माँ स्कंदमाता को क्या लगाएं भोग- कहा जाता है मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए। कहा जाता है इसी को प्रसाद के रूप में दान किया जाता है और मां को पूजा के दौरान 6 इलायची भी चढ़ाई जाती हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube