जापान: तूफान के बाद भूकंप का कहर, अब तक 16 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी

जेबी तूफान के बाद अब जापान में भूकंप ने तबाही मचा दी। जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में गुरुवार को आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप और भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कर्मी मलवे से लोगों को निकालने के काम में लगे हुए हैं।

भूकंप के कारण देश का कम आबादी वाला उत्तरी होक्काइदो द्वीप गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। हवाई सर्वेक्षण में पर्वतीय क्षेत्र के तराई में बने कई फार्म, इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आईं। यह क्षेत्र इससे पहले जापान में आए शक्तिशाली तूफान से भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था। भूकंप के बाद भूस्खलन से घरों को नुकसान पहुंचा है, कई लोग जख्‍मी हैं और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। होक्काइदो इलाके में मेट्रो सर्विस भी प्रभावित हुई। भूकंप से होक्काइदो और न्यू चिटोस एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र होक्काइदो के मुख्य शहर सप्पोरो से 68 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में था।

देश के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने बताया कि उनकी सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए कमांड सेंटर स्‍थापित कर लिया है। घबराए हुए आवाज में उन्‍होंने कहा कि लोगों को बचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। टोक्‍यो में केंद्र सरकार ने कहा कि राहत कार्य के लिए होक्‍काइदो गवर्नर के आग्रह पर सेल्‍फ डिफेंस फोर्स की ओर से 25,000 जवान भेजे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube