जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

जापान में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। चिबा प्रान्त भूकंप का केंद्र रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि तड़के करीब 9:27 बजे (स्थानीय समय) पर यह झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र 33.7 डिग्री उत्तर में और 140.5 डिग्री पूर्वी देशांतर पर और 50 किमी की गहराई रहा। फिलहाल अभी तक इन झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है और ना ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बता दें कि जापान नें पहली बार भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। इससे पहले 7 दिन पहले यहां पर भूकंप के  इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7. 2 मापी गई थी। जापान के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी।

पिछले ही माह जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। ईस्ट जापान रेलवे कंपनी का कहना है कि तोहोकु शिंकानसेन बुलेट ट्रेन लाइन पर सेवाएं, जो शनिवार के भूकंप के बाद आंशिक रूप से निलंबित थीं, रात 10 बजे फिर से शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी। जापानी मीडिया ने कहा था कि जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की एडवाइजरी को हटा लिया है, जो शनिवार शाम को पूर्वोत्तर जापान में भूकंप आने के बाद जारी की गई थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube