जेपी नड्डा ने बंगाल में सोनार बांग्ला मिशन की शुरुआत की, 2 करोड़ लोगों तक पहुचेगी बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बंगाल में बीजेपी के मिशन सोनार बांग्ला कैंपेन को लॉन्च किया. इसके तहत 2 करोड़ लोगों तक पहुंचा जाएगा और मेनिफेस्टो के लिए सुझाव माने जाएंगे. कैंपेन लॉन्च के दौरान गुरुवार को बंगाली एक्ट्रेस पायल सरकार ने भाजपा ज्वाइन की.

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से आज बड़ी हलचल का दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे, जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बंगाल दौरा है. जेपी नड्डा ने बंगाल में बीजेपी के सोनार बांग्ला मिशन की शुरुआत की. गृह मंत्री अमित शाह भी आज असम के दौरे पर हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube