झांसी में जन विश्वास यात्रा को मिला जनता का आपार जन समर्थन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जन विश्वास यात्रा के दौरान ललितपुर में उपस्थित रहे। जन विश्वास यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश जी कहते है योगी जी अनुपयोगी हैं। योगी जी माफिया, गुंडे, आतंकी, बावली, मवालियों सबके लिए अनुपयोगी ही हैं। उन्होंने मुख्तार को जेल में भेज दिया, अतीक को जेल भेज दिया। इनकी अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलवा दिया। आज तमाम गुंडे माफिया बेल कटवाकर जेल चले गए। योगी जी ने इन सभी को सही जगह भेज दिया इसलिए वे अखिलेश जी के लिए अनुपयोगी हैं। हमारे योगी जी प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।

प्रदेश सरकार ने 5 लाख के करीब सरकारी नौकरियां दी हैं, जिसमें एक भी पैसे का भ्रष्टाचार नहीं हुआ। गरीब कल्याण की योजनायें गरीबों तक सीधे पहुंची हैं। बिचौलियों का राज बिल्कुल खत्म हो गया है। योगी जी दोगुना राशन दे रहे हैं। गरीब की झोपड़ी में बल्ब की रोशनी, उज्ज्वला का सिलिंडर, शौचालय, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का कवर मिला है। उन्होंने एक बाल्मीकि समाज की महिला से मिलने की कहानी भी लोगों को सुनाई जिसमें महिला ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना बेटा बताया था और गैस कनेक्शन, पक्का मकान, और आयुष्मान के तहत बीमारी के इलाज के लिए 5 लाख की मदद को प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिया गया बड़ा योगदान बताया था।

पिछली सरकार में तो आलम यह था कि लगे तारों पर लोग कपड़ा सुखाते थे। यह बदलाव यूपी ने देखा है। फर्क पूरी तरह साफ है। ललितपुर में लोग बिजली का तार पकड़ लेते थे क्योंकि उनमे बिजली आती ही नहीं थी। लेकिन जब बिजली का बिल उनके हाथों में आता था तो उनको करंट लगता था। आज बुंदेलखंड को 22 घंटे बिजली मिल रही है।

भाजपा प्रदेेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष नहीं बन सकता लेकिन हमारी पार्टी में यहां बैठे हुए पार्टी के आम से आम कार्यकर्ता भी कल का स्वतंत्र देव सिंह बन सकते हैं और यही इन दोनों पार्टियों के बीच का अंतर है अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यही अखिलेश यादव कांवड़ यात्रा और राम यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे, डीजे नही बजने देते थे, योगी जी की सरकार आई तो अब कावड़ यात्रा भी निकलती है तो डीजे भी बजता है और हेलीकॉप्टर से कावड़ यात्रियों, शिव बारातियों पर, राम भक्तो पर पुष्प की वर्षा भी होती है इस मौके पर उन्होंने आयोजन में आई जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान जातिवाद, क्षेत्रवाद के मुद्दे पर नही बल्कि मतदान एक ईमानदार नेता का चुनाव करने के लिए कीजिए। मतदान, प्रदेश की खुशहाली, गरीब की खुशहाली और राष्ट्रवाद के लिए कीजिए। महरौनी की जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष के नाते मैं विश्वास दिला कर जा रहा हूं की माननीय मोदी जी और योगी जी पर विश्वास करना, किसी और को मत देखना, आपके सच्चे शुभचिन्तक यही दोनों हैं

जनता से वादा करते हुए उन्होंने कहा की जिसका पक्का मकान नही है उनको 2024 तक पक्का मकान मिलना तय है। आज भाजपा की सरकार में स्वच्छ पानी हर घर तक पहुंचा रहा है, शौचालय से लेकर आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि का लाभ सभी को मिल रहा है, हर घर फ्री में अनाज भी देने का काम भी जारी हैद्य विकास और जनता के कल्याण के लिए हो रहे यह कार्य सिर्फ भाजपा में ही संभव हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा और विश्वास दिलाया कि भाजपा के रहते गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार प्रदेश में नहीं होगा। सभी के लिए सुरक्षित माहौल रहेगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी तो कमल के फूल पर ही बैठ कर आती हैं, इसलिए कमल को खिलाओ।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube