टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 411 रन बना लिए: टेस्ट मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है.  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 411 रन बना लिए हैं. विराट कोहली (152 रन) और रवींद्र जडेजा (5 रन) क्रीज पर हैं.

कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 26वां शतक जड़ दिया है. कोहली ने अपने 81वें टेस्ट मैच की 138वीं पारी में अपना 26वां टेस्ट शतक लगाया. कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 26 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए हैं. भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 136 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था, वहीं सुनील गावसकर ने 144 पारियों में 26 टेस्ट सेंचुरी लगाई थीं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube