टोक्यो ओलंपिक कुश्ती : महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के अपने पहले ही मुकाबले में हारीं सोनम

टोक्यो ओलंपिक कुश्ती : महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के अपने पहले ही मुकाबले में हारीं सोनम

टोक्यो टोक्यो ओलंपिक के कुश्ती स्पर्धा में भारत की शुरुआत खराब रही। भारतीय महिला पहलवान सोनम को मंगलवार को 62 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

माकुहारी मेसे हॉल-ए के मैट बी पर राउंड ऑफ-8 मुकाबले में सोनम को मंगोलिया की बोलोरतुया खुलेरखराउंड में ने हराया।अंतिम समय तक स्कोर 2-2 था लेकिन बोलोरतुया को सेकेंड पीरियड में एक साथ हासिल दो अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया गया।

सोनम ने पहले पीरियड की समाप्ति तक 1-0 की लीड ले रखी थी। दूसरे पीरियड में भी सोनम ने एक अकं हासिल किया और 2-0 की लीड हासिल कर ली। बोलोरतुया ने हालांकि दूसरे पीरियड में एक साथ दो अंक लेकर बाजी मार ली।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube