टोक्यो ओलम्पिक 2020 :ब्रॉन्ज से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम का शाहरुख़ खान ने यूं बढ़ाया हौसला

टोक्यो ओलम्पिक 2020 :ब्रॉन्ज से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम का शाहरुख़ खान ने यूं बढ़ाया हौसला

मुंबई। टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफाइनल राउंड में भारतीय महिला हॉकी टीम बाहर हो गई है। वह इस राउंड में ब्रॉन्ज के लिए ब्रिटेन से मुकाबला कर रही थी। लेकिन कड़ी टक्कर देने के बाद भी महिला हॉकी टीम यह राउंड जीत नहीं पाई और सेमीफाइनल राउंड में उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से हराया। भारतीय महिला हॉकी भले ही इससे बाहर हो गई लेकिन टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है।

वहीं इस हार के बावजूद हर कोई भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहा है और उनका हौसला बढ़ा रहा है।फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ़ की है और उनका हौसला बढ़ाया है। शाहरुख़ ने ट्वीट कर लिखा-‘दिल टूट गया!!! लेकिन आप सभी ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा खेला है। आप सभी ने पूरे भारत को प्रेरित किया और सबसे बड़ी जीत वही है।’

शाहरुख़ खान के अलावा उर्मिला मातोंडकर,ऋचा चड्ढा और राहुल ढोलकिया समेत हिंदी फिल्म से जुडी कई हस्तियों ने भारतीय महिला हॉकी टीम की जमकर तारीफ़ की है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube