ट्रेलर में दिखा दिल को दहलाने वाला दृश्य, बर्बरता की सारी हदे हुई पार

फिल्म मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का  बेहद दमदार लुक नजर आ रहा है, जो कि आपके भी रौंगटे खड़ें करके रख देगा. रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी देशभर में बढ़ रहे महिलाओं संग उत्पीड़न और रेप जैसी घटना पर आधारित है. ट्रेलर में रानी मुखर्जी कोटा शहर में हो रहे रेप और मर्डन के आरोपियों को ढूंढती नजर आ रही हैं. आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मर्दानी 2 13 दिसंबर को रिलीज होगी. आगे जाने ट्रेलर रिव्यू …

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 2014 में आई रानी की फिल्म मर्दानी की दूसरी फ्रेंचाइजी फिल्म है. मर्दानी 2 का ट्रेलर झकझोर कर रख देने वाला है. ट्रेलर के अनुसार फिल्म की कहानी कोटा में हुए रेप की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी स्पेशल ऑफिसर शिवानी शिवाजी राव के किरदार में नजर आ रही हैं. मर्दानी 2 में शिवानी यानि रानी मुखर्जी का किरदार बेहद ही दमदार नजर आ रहा है, जिसे एक्ट्रेस बखूबी निभाती दिख रही हैं.

अगर बता करें कहानी की तो ट्रेलर में दिखाया गया है कि कोटा में एक लड़की का काफी बर्बरता के साथ रेप कर उसका मर्डर कर दिया गया है और रेप के बाद उसे उसे नाली में फेंक दिया गया है. इसके बाद ट्रेलर में एंट्री होती है रानी मुखर्जी को जिनके हाथों में ये केस आता है. रानी लड़की के शव को बरामद करने जाती हैं तो उसकी बॉर्डी को देख वो हिल जाती हैं. इसके बाद रानी मुखर्जी इस केस के आरोपी को जी जान से ढूंढने में लग जाती हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube