डबल रोल से कॉमेडी धमाका करेंगी जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव की ‘रूह-अफजा’ में हुई एंट्री

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर निर्माता दिनेश विजान की आगामी फिल्म ‘रूह-अफ्जा’ में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी. दिनेश ने एक बयान में कहा, “रूह-अफ्जा’ के लिए हमें ऐसे अभिनेताओं की जरूरत थी, जो अपनी भूमिकाओं में सहजता से ढल जाए. राजकुमार राव और वरुण शानदार अभिनेता हैं. दोनों अपने अंदाज में बेहतरीन कॉमेडी करते हैं.”

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म में दो किरदारों-रूही और अफसाना के रूप में नजर आएंगी. निर्माता ने जाह्ववी के बारे में कहा, “मुख्य नायिका के तौर पर हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो दो अलग तरह के व्यक्तित्व वाले किरदार को सहजता से निभा सके और जाह्ववी इसमें खरी उतरीं. वह वास्तव में किरदार से जुड़ गईं. फिल्म की पटकथा में ताजगी, नयापन है और अभिनेत्री भी ऐसी ही हैं.”

दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा निर्मित फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता करेंगे. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में जून के महीने में शुरू होगी और यह 20 मार्च 2020 को रिलीज होने की उम्मीद है.

बता दें कि जाह्नवी फिलहाल भारतीय वायुसेना की महिला लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर काम कर रही हैं, जिन्होंने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था. इस फिल्म में जाह्नवी का अलग ही लुक नजर आने वाला है. फिल्म की टीम ने जाह्नवी के फर्स्ट लुक को कई दिन पहले ही जारी कर दिया था. इस फिल्म में जाह्नवी के साथ शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं. पंकज जाह्नवी के पिता की भूमिका निभा रहे हैं. बीते दिनों में पंकज ने जाह्नवी की काफी तारीफ भी की थी

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube