डेपुटेशन पर आए अधिकारी बिगाड़ रहे उप्र की छवि : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) पर आए अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा कि डेपुटेशन पर प्रदेश आए अधिकारियों का मकसद क्या प्रदेश को सरेआम लूटना ही है। ऐसे अधिकारी प्रदेश की छवि बिगाड़ रहे हैं।

 

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीट अकाउंट से सोमवार को पोस्ट करते हुए कहा कि उप्र में सुदूर, दूरदराज से जो अधिकारी डेपुटेशन पर आए हैं, उनका मकसद क्या प्रदेश को सरेआम लूटना ही है। जनता से जो लूटा जा रहा है, उसका हिस्सा किस-किस को जा रहा है?

 

ऐसे अधिकारी पूरे देश में उप्र की पुलिस की छवि बिगाड़ रहे हैं। इनकी तुरंत जांच कर मूल राज्य में ‘प्रदेश वापसी’ हो।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube