डॉ. संजय निषाद को डेंगू हो गया निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद को डेंगू हो गया है। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. संजय निषाद पिछले तकरीबन 10 दिनों से गोरखपुर में ही थे।

निषाद पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की सोमवार को बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद थे। शनिवार को डॉ. संजय को अचानक बुखार हो गया। दवाओं से फायदा न हुआ तो बैठक स्थगित कर डॉ. संजय दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में रविवार को हालत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।

निषाद पार्टी में पिछले महीने से मची उथल-पुथल को शांत करने राष्ट्रीय अध्यक्ष 25 सितंबर को गोरखपुर आए थे। पार्टी की एक महिला नेता ने उनके बेटे व प्रदेश प्रभारी श्रवण निषाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके साथ ही कुछ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस्तीफा भी मांगा था। गोरखपुर आने के बाद से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बागियों से संपर्क करने में जुटे थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube