डॉक्टर पर इंटर्नर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

डॉक्टर पर इंटर्नर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

लखनऊ। विभूतिखंड कोतवाली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में तैनात डॉ. मो मुईन के खिलाफ इंटर्नशिप कर रही छात्रा ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस छानबीन कर रही है।

एमबीबीएस कर रही 24 वर्षीय छात्रा के मुताबिक मो. मुईन उस पर गलत निगाह रखते हैं। आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नम्बर हासिल करते हुए कई बार अभद्र मैसेज भेजे थे। अस्पताल में काम करने के दौरान भी मुईन ने छात्रा के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए थे। जिसे छात्रा नजरअंदाज करती रही।

पीड़िता के मुताबिक मंगलवार को दोपहर वह ओपीडी में ड्यूटी पर थी। तभी डॉ. मुईन आ गए। जिन्होंने कमरा बंद करते हुए छात्रा के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। वरिष्ठ डॉक्टर की हरकत से छात्रा सहम गई। वह दरवाजा खोल कर किसी तरह बाहर भाग निकली। इसके बाद फोन कर मां को सूचना दी। बेटी के साथ डॉ. मुईन के अभद्र हरकत करने की बात पता चलते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। फिर विभूतिखंड कोतवाली पहुंच कर डॉक्टर मुईन के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube