तनुश्री दत्ता पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं।

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर मामले में पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद अब महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। इंडियन पीनल कोड के तहत एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।इसके अलावा सम्पत्ति की तोड़-फोड़ और धमकी के लिए तनुश्री ने मनसे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सीअार पीसी की धारा 154 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। तनुश्री ने साल 2008 में हुई पूरी घटना का ब्योरा दिया है। उन्होंने इसके बारे में शिकायत पत्र में विस्तार से अपनी बात रखी है। तनुश्री ने अपनी शिकायत में लिखा है कि इस वक़्त उन्होंने पुलिस के कहने पर शिकायत तो दर्ज की, लेकिन वैसे बात नहीं रखी, जैसी उन्होंने कही थी। उन्होंने कहा है कि उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर रखा गया। और गलत ढ़ंग से बात कही है। इसके अलावा इस शिकायत को मराठी में लिखा गया था, बावजूद इसके कि उन्हें और उन्हें पिता को मराठी नहीं आती थी।

बता दें कि इस मामले में नाना ने पत्रकारों से बात करते हुए सिर्फ इतना कहा है कि वह फिलहाल इस पर बात नहीं करेंगे। उनके वकील ने कहा है कि उन्हें बात नहीं करनी है। उन्होंने कहा है की सच वही है और वही रहेगा जो दस साल पहले कहा था। हमने आपको बताया था कि इस पूरे मामले को लेकर नाना पाटेकर ने शनिवार को पत्रकारों से हाउसफुल 4 की शूटिंग से लौटने के बाद कहा था कि वह सोमवार को मीडिया से प्रेस कांफ्रेस के दौरान बातचीत करेंगे। नाना ने कुछ दिनों पहले भी यही बात कही थी कि वह इस मुद्दे पर जब मुंबई लौटेंगे तो कैमरे में अपनी आंखें डाल कर बात करेंगे। रविवार को यह खबर आयी भी कि नाना पाटेकर प्रेस कांफ्रेस करेंगे लेकिन फिर देर रात उनके बेटे ने मीडिया के लोगों को जानकारी दी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस को कैंसल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube