तिरुवनंतपुरम पहुंची शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले

तिरुवनंतपुरम। देश में पहली बार आयोजित हो रहे शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है।

केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने शुक्रवार को शहर के जिमी जॉर्ज इंडोर स्टेडियम में जिला कलेक्टर नवजोत खोसा से मशाल प्राप्त की।

साई मीडिया ने ट्वीट किया, “पहली बार चेस ओलंपियाड रिले 22 जुलाई शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम पहुंची। माननीय परिवहन मंत्री एंटनी राजू, केरल सरकार ने जिमी जॉर्ज इंडोर स्टेडियम में जिला कलेक्टर नवजोत खोसा और जिला कलेक्टर, त्रिवेंद्रम से मशाल प्राप्त की।

इससे पहले बुधवार को मशाल रिले लक्षद्वीप पहुंची थी।

अब तक मशाल रिले अगरतला, नामसाई, डिब्रूगढ़, ईटानगर, लेह, जम्मू, श्रीनगर, धर्मशाला, शिमला, चंडीगढ़, पटियाला, अमृतसर, पानीपत, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, कानपुर, केवड़िया, अहमदाबाद, दांडी, सूरत, जयपुर, दमन, मुंबई, पुणे, नागपुर, पणजी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, झांसी, गंगटोक, सिलीगुड़ी, कोहिमा, गंगटोक, शिलांग, गुवाहाटी और सिलीगुड़ी, रायपुर, भुवनेश्वर, पुरी, कोणार्क , विशाखापत्तनम, अमरावती, बेंगलुरु, मंगलुरु आदि शहरों की यात्रा कर चुकी है।

मशाल रिले को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था और लेह से रिले शुरू हुई थी।

मशाल रिले तमिलनाडु के महाबलीपुरम में समाप्त होने से पहले 40 दिनों के लिए 75 शहरों की यात्रा करेगी। शतरंज ओलंपियाड में 200 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। शतरंज के ग्रैंडमास्टर विभिन्न चिन्हित स्थानों पर मशाल प्राप्त करेंगे। दुनिया के सबसे बड़े शतरंज आयोजन के 44वें संस्करण का आयोजन 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई के पास महाबलीपुरम में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube