तू समझ नहीं पाई मेरा प्यार तो जीना बेकार!

पत्नी से परेशान होकर पति ने लगाई फांसी

नई दिल्ली : राजधानी के खजूरी खास इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान नवरंग सिंह (29) के रूप में हुई है। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी पत्नी द्वारा परेशान करने का जिक्र किया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार नवरंग सिंह परिवार के साथ ए-69, गली नंबर-1 श्रीराम कॉलोनी खजूरी में रहता था। परिवार में पिता अमूल सिंह, पत्नी रेखा और छह माह की एक बेटी है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि करीब छह साल पहले उसकी शादी लोनी निवासी रेखा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था।

करीब एक साल बाद रेखा अपने मायके चली गई। वहां से उसने उस पर दहेज का केस भी कर दिया। फिलहाल उनके केस की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। सोमवार को वह घर में अकेला था। इसी बीच शाम करीब चार बजे परिजन घर लौटे तो उन्होंने देखा कि नवरंग पंखे के सहारे झुल रहा है। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में उसके पास से ढेढ़ पेज का एक सुसाइड नोट मिला। उसमें उसने अपनी पत्नी द्वारा परेशान करने का जिक्र किया हुआ है। वहीं, उसने यह भी लिखा है कि उसकी पत्नी को उसकी प्रॉपर्टी से मलतब था न की उससे। फिलहाल उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube