…तो इस बड़ी वजह से सलमान के साथ ‘भारत’ में प्रियंका ने काम करने से किया इनकार

एक लंबे वक्त के बाद प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान साथ काम करने वाले थे. जबसे इस खबर का खुलासा हुआ था लोग इस बड़ी फिल्म का इंतजार कर रहे थे लेकिन अफसोस की बात है कि अब ऐसा हो नहीं पाएगा क्योंकि प्रियंका अब इस फिल्म में काम नहीं करेंगी. उन्होंने इस फिल्म से क्विट कर लिया है. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है. इसके पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है.

दरअसल, ब्वॉयफ्रेंड निक की वजह से देसी गर्ल ये प्रोजेक्ट नहीं करना चाहती हैं क्योंकि खबरों के अनुसार वे जल्द ही जोनस के साथ अपना घर बसाने जा रही हैं. सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने ये फैसला शूटिंग से कुछ देर पहले ही लिया. जिसे सुनकर सलमान खान भी हैरान हो गए. बता दें प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘भारत’ के साथ-साथ फरहान अख्तर के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ नाम की फिल्म भी शुरू करने वाली थीं. अगर प्रियंका ने वाकई सलमान खान की फिल्म से बाहर जाने का फैसला कर लिया है तो इसका असर उनके और सलमान खान के रिश्ते पर भी पड़ सकता है.

बता दें, सलमान और प्रियंका इससे पहले फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में साथ नजर आए थे. इसके अलावा ‘सलामे इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में भी दोनों साथ काम कर चुके हैं. सलमान खान पहले ही ‘भारत’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने की शुरूआत से शुरू करने वाली थीं.डायरेक्टर अली अब्बास जफर की ‘भारत’ एक कोरिअन फिल्म ‘एन ओड टू माई फादर’ का ऑफीशियल हिन्दी रीमेक है। इसमें सलमान खान के किरदार के माध्यम से आजाद भारत के अब तक के सफर को दिखाया जाना है। अली अब्बास जफर काफी लम्बे समय से इस फिल्म की तैयारी कर रहे थे। देखना होगा कि प्रियंका द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद फिल्म पर क्या प्रभाव पडे़गा ?

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube