‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन में काफी बिजी: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. ऐसे में हाल ही में प्रियंका बेहद खूबसूरत अंदाज में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक इवेंट में पहुंचीं.

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा फिल्म में अपने को-स्टार रोहित सुरेश सराफ के साथ पोज देती दिखाई दीं तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका इस दौरान व्हाइट कलर की ड्रेस में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही थीं.

अक्सर ही प्रियंका का स्टाइल स्टेटमेंट खूब सुर्खियों में रहता है. इस फिल्म के जरिए प्रियंका काफी समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. फिल्म की रिलीज के लिए प्रियंका के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. ‘द स्काई इज़ पिंक’ का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है. फिल्म में जायरा वसीम भी अहम रोल में नज़र आएंगी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube