दाऊद ने जिसे दी दी थी छोटा राजन की हत्या की सुपारी, उस गैंग के 9 बदमाश अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए खूंखार गैंगस्टर नीरज बवाना के 9 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नीरज बवाना वही गैंग है, जिसे डी कंपनी यानी दाऊद ने जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी। इस खुलासा होने पर खुफिया एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। यह दो साल पहले का मामला है।

समाचार एजेंसी के एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के 9 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस के इनके पास से तीन लग्जरी कार और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। सभी बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। शातिर गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम कई हत्या और लूट के की आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है

गौरतलब है कि वर्ष, 2017 में ऐसी खुफिया जानकारी मिली था कि गैंगस्टर छोटा राजन को मारने की सुपारी डी-कंपनी ने दिल्‍ली के गैंगस्‍टर नीरज बवाना को ही दी थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube