दिल्ली की बदहाली के लिए ‘आप’ और भाजपा जिम्मेदार : शीला

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित ने मंगलवार को क्षेत्र के मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘आप’ पार्टी और भाजपा की नौटंकियों और नूरा कुश्ती ने हंसती-खेलती दिल्ली को बदहाल कर दिया है। न्यायालय के आदेश के नाम पर दिल्ली में, खासतौर से उत्तर पूर्वी क्षेत्र में, सीलिंग अभियान को रुकवाने के प्रयास करने की बजाय भाजपा के सांसद आंख मूंद कर बैठ गए हैं। भाजपा की केन्द्र सरकार ने सीलिंग रुकवाने और लाखों कर्मचारियों को बेरोजगार होने से बचाने के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के एक अभिनेता से नेता बने सांसद ने सीलिंग के विरुद्ध केवल अभिनय किया मगर ठोस कार्य कुछ भी नहीं किया।

दीक्षित ने याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2006 में कांग्रेस शासन काल में भी इसी प्रकार की स्थिति पैदा होने पर कांग्रेस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अध्यादेश जारी कर दिल्ली के उद्योगों को बर्बाद होने से बचा लिया था और किसी को भी रोजी-रोटी कमाने से वंचित नहीं होने दिया था। मगर आज तो यकीनन किसी साजिश के तहत भाजपा ने दिल्ली में सीलिंग रोकने की कोशिश नहीं की।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube