दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 27 पैसे की बढ़ोतरी: लगातार छठे दिन

सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर आए संकट के बाद दुनिया भर के बाजारों पर इसका असर दिखने लगा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई। नई कीमत के मुताबिक राजधानी में पेट्रोल के दाम बढ़कर 73.62 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं।

वहीं 18 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ दिल्ली में डीजल का दाम 66.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। बता दें कि 17 सितंबर से इंधन की कीमत में हो रही बढ़ोतरी के बाद रविवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल आया है। बीते छह दिनों में पेट्रोल के दामों में कुल 1.59 रुपये और डीजल में 1.31 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हुए ड्रोन हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल आपूर्ति में पांच प्रतिशत की कमी आई है। वहीं कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी चिंता का संकेत है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube