दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंडी हवाएं जारी, कल हो सकती है बारिश!

नई दिल्ली : पहाड़ी राज्यों में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रही ठंडी हवाओं से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार ठंड पड़ रही है। हालांकि सुबह धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। विक्षोभ की वजह से मौसम विभाग ने फिर संभावना जताई है कि दिल्ली के तापमान में कमी दर्ज हो सकती है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 93 फीसदी तक दर्ज की गई। दिन के समय हल्के कोहरे छाये रहने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि 14 व 15 फरवरी को बारिश के साथ तेज हवाओं के भी चलने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube