दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों की जेब कटने का मामला सामने आया है

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में रविवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों की जेब कटने का मामला सामने आया है। परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुचे कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी जेब कटी है। जेब कटने का घटना फरीदाबाद के सेक्टर 16 अनाज मंडी में हुई।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में अनाज मंडी सेक्टर 16 पहुंचे प्रेम नगर निवासी कासिम नाम के शख्स ने अपनी जेब कटने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनका पर्स चोरी हो गया है। जबकि सुमन मौर्य नाम की महिला ने भी बताया कि उसका मोबाइल किसी नेे गायब कर दिया हैैै।  

उधर, कई जगहों पर कांग्रेस नेताओं ने रोड शो किया जिसकी वजह से कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। ओल्ड फरीदाबाद चौक पर रोड जाम की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यातायात संभालने वाली पुलिस हुई असहाय नजर आयी। लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में घंटो लग गये।

दरअसल फरीदाबाद में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा निकाली गई। इस परिवर्तन यात्रा में हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आदाज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में गुलाम नबी आजाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube