
विपक्ष एसडीआरएफ के 12 हजार करोड़ और माधोपुर हेडवर्क्स के फ्लड गेट टूटने पर सरकार से जवाब मांग सकता है। बाढ़ से किसानों की फसल खासकर धान का काफी नुकसान हुआ है, जिन्हें मुआवजा दिया जाना है।
पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है। सबसे पहले दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल प्रदेश में बाढ़ की तबाही को लेकर प्रस्ताव पेश करेंगे। बाढ़ से कितना नुकसान हुआ है, इसे लेकर विस्तार से चर्चा होगी। पक्ष विपक्ष दोनों इसमें भाग लेंगे।
विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था लेकिन बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया गया। इसके इलावा 2023 की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के पास केंद्र से एसडीआरएफ का 9000 करोड़ आ गया था। अगर पंजाब का शेयर मिला दिया जाए तो यह 12000 करोड़ के करीब ही बनता है, लेकिन बावजूद इसके केंद्र और पंजाब एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं लेकिन इसमें पंजाब के लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विशेष सत्र 29 सितंबर चलेगा। पहले दिन सत्र के दौरान बाढ़ प्रभावित एरिया के पुनर्वास को लेकर चर्चा होगी, जिसके चलते विपक्ष को बाढ़ को लेकर सरकार को घेर सकती है।