दिव्या भटनागर के निधन पर बोले दोस्त- ‘सांस लेने में दिक्कत हो रही थी…’

टीवी इंडस्ट्री से जुडी हाल ही में बड़ी और दुःख की खबर आई है। जी दरअसल आज एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। आप सभी जानते ही होंगे टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में उन्होंने ‘गुलाबो’ का किरदार निभाया था। बीते दिनों ही हमने आपको यह जानकारी दी थी कि दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं, और उसी के उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। वहीं उनको निमोनिया होने की भी खबर आई थी। वैसे वह काफी दिनों से गंभीर हालत में थीं क्योंकि उनका ऑक्सीजन लेवल धीरे धीरे कम हो रहा था उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वैसे अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

दिव्या के निधन से उनके दोस्त युवराज रघुवंशी ने दुःख जताया है और इस खबर को कन्फर्म भी किया है। हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है। दिव्या को 7 हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद 3 बजे डॉक्टर ने बता दिया कि दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं। ये खबर मेरे और दिव्या के परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ इसी के साथ आपको हम यह भी बता दें कि दिव्या उस समय चर्चाओं में आईं थीं जब उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाया था।

वहीं एक्ट्रेस के अलावा उनकी मां ने भी एक्ट्रेस के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे।उनकी मां ने बताया था, ‘दिव्या के पति गगन ‘फ्रॉड’ है। वो एक्ट्रेस को छोड़कर चले गए और उन्होंने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में भी नहीं पूछा।’ इसके अलावा मां ने यह भी कहा था, ‘दिव्या ने हमारी जानकारी के बिना शादी की थी। हम इस शादी के विरोध में थे। दिव्या पहले मीरा रोड पर एक बड़े घर में रहती थी। लेकिन शादी के बाद वो ओशिवारा में एक छोटे से घर में रहने लगी। उसका पति भी फ्रॉड निकला, उसे छोड़कर चला गया।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube