दीपक पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली

भारत के युवा पहलवान दीपक पूनिया ने शनिवार को वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली है. दीपक ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से मात दे फाइनल में जगह बनाई. दीपक के पास भारत के लिए इतिहास रचने का मौका है. पहले ही प्रयास में वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के दीपक पूनिया अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से अब बस एक जीत दूर हैं.

20 साल के युवा पहलवान दीपक ने कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में जारी वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली है. दीपक ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है. दीपक पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं. फाइनल में उनका सामना ईरान के हसन याजदानिचाराटी से होगा. जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके दीपक अब अपने स्वर्णिम दांव से मात्र एक जीत दूर हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube