दुबई में सोना खरीदने में भारतीय अव्वल

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में सोना में निवेश करने के मामले में भारतीय अव्वल हैं। दुबई में भारतीयों के बाद सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाले पाकिस्तान, ब्रिटेन, सऊदी अरब, ओमान, बेल्जियम, यमन और कनाडा के लोग हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में सोना में निवेश करने वाले करीब 62,125 लोग हैं, जिनमें करीब 60 हजार पुरुष कारोबारी और 2 हजार से ज्यादा महिला कारोबारी हैं। देश के आर्थ‍िक विकास विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन 4 हजार से ज्यादा कंपनियों को 2,498 लाइसेंस जारी किए गए हैं।

दुबई में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। साल 2018 में दुबई आने वाले भारतीय की संख्या 20 लाख से अधिक रही। इसके साथ ही पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात आने वाले अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक रही।आर्थिक विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों को अमेरिका से ज्‍यादा से अरब देश रास आ रहे हैं। भारत के लोग दुनिया में सबसे ज्‍यादा रोजगार इस समय संयुक्त अरब अमीरात में पा रहे हैं। पूरे अरब में इस समय करीब 89 लाख भारतीय रह रहे हैं। यह संख्‍या भारतीयों की कुल माइग्रेंट आबादी का करीब आधा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube