दुबई में हनीमून मना रहे कपल, रोहनप्रीत ने ऐसे डेकोरेट करवाया रूम

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत शादी के बंधन में बंध गए हैं। दो हफ्ते पहले हमेशा के लिए एक दूसरे के हुए नेहा-रोहनप्रीत शादी की खबरों को लेकर लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। अब नेहा और रोहनप्रीत की एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए हनीमून पर जा रहे हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट से तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

रोहनप्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेहा कक्कड़ के वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें दिख रहा है कि नेहा कॉफी पी रही हैं। ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट के हैं और रोहनप्रीत वीडियो कैप्शन में नेहा के लिए स्टे सेफ लिखा है। वहीं नेहा भी बड़े प्यार से इसपर रिएक्ट कर रही हैं। वहीं, नेहा कक्कड़ ने भी इन वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है।

हालांकि, रोहनप्रीत की ओर से शेयर किए गए वीडियो से यह पता चला है कि कपल हनीमून के लिए कहां जा रहे हैं। इसके बाद नेहा कक्कड़ ने इंस्टा स्टोरी में एक रुम का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वो होटल का रुम है, जहां दोनों एक साथ रहने वाले हैं। साथ ही उन्होंने इस वीडियो में होटल के पेज को भी टैग किया है, जो दुबई में हैं। इससे पता चलता है कि अभी कपल दुबई में इंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि इस रुम में हर तरफ फूल लगे हुए हैं और काफी सुंदर सजाया गया है। रुम के फ्लोर पर भी फूलों से डेकोरेशन की गई है।

नेहा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहनप्रीत का शुक्रिया अदा किया है। सिंगर ने कुछ देर पहले ही (खबर लिखने के समय) यह वीडियो शेयर किया था। यह रुम काफी खुबसूरत लग रहा है और कपल के लिए काफी यादगार बन सकता है। बता दें कि सिंगर ने 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत के साथ शादी की थी और उससे पहले काफी दिनों से उनके जन्मदिन की चर्चा हो रही थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube