दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज: वर्ल्ड कप

एजबेस्टन ग्राउंड पर आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. .ऑस्ट्रेलिया ने ..टॉस जीतकर पहले. बल्लेबाजी का फैसला किया है. इन दोनों टीमों में से जो जीतेगा वह फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी वर्ल्ड कप के इस संस्करण के ग्रुप चरण में 9 मैचों में 7 जीत और 2 हार के साथ 14 अंक लेकर दूसरी नंबर पर थी. वहीं, इंग्लैंड की टीम 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 12 अंक लेकर तीसरे नंबर पर थी. मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी, जबकि इंग्लैंड ने भारत और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube