दूसरी पारी में भारत ने 2 विकेट गंवाकर 190 रन बना लिए: टेस्ट सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और अपनी पहली पारी घोषित कर दी. जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में भारत ने 2 विकेट गंवाकर 190 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा (0 रन) और रोहित शर्मा (93 रन) क्रीज पर हैं. भारत अब दक्षिण अफ्रीका से 261 रन आगे है.

पहली पारी में दोहरा शतक जमाने वाले मयंक अग्रवाल सात रन ही बना सके. मयंक को 21 के कुल स्कोर पर केशव महाराज ने कप्तान डु प्लेसिस के हाथों कैच कराया. इसके बाद रोहित और पुजारा ने टीम को दूसरा झटका नहीं लगने दिया और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को परेशान किया. पहले सत्र में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए थे. दूसरे सत्र में रोहित और पुजारा ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube