देश की राजनीति में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं देखा : संजय झा

संजय झा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, हमने देश की राजनीति में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं देखा, जो व्यक्ति जेल जाता है और इस्तीफा नहीं देता है। बिहार में आप देखेंगे कि कोई अगर जेल गया तो उसने तुरंत इस्तीफा दिया। (केजरीवाल) अब यमुना को लेकर बयान दे रहे हैं। हम अपने राज्य से आते हैं, बिहार से आते हैं और जब कोई बिहार के बारे में बुरा बोलता है तो हमें दुख होता है और हम उसका विरोध करते हैं। सोचते हैं कि कैसे वे बोल रहे हैं? केजरीवाल हरियाणा से आते हैं और हरियाणा पर आरोप लगा रहे हैं। यह उनकी हताशा दिखा रहा है। दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि दिल्ली में एनडीए की सरकार बनानी है।

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने भी यमुना के पानी में जहर वाले बयान पर कहा, केजरीवाल को झूठ बोलने की आदत है। लोगों को गुमराह करने और फिर उससे बच निकलने की आदत है। उनकी झूठ बोलने की आदत इस बात से पता चलती है कि वह यमुना का पानी पीने के बाद भी जिंदा हैं। अगर यमुना नदी में जहर मिलाया होता तो वह आज जीवित नहीं होते। मैं इतने साल से दिल्ली में रह रहा हूं, यमुना का पानी पीता हूं, दिल्ली के लोग पानी पीते हैं। यह सिर्फ झूठ बोलने वाले लोग हैं।

दिल्ली चुनाव 2025 को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जीत होगी। केजरीवाल ने अब तक दिल्ली के लोगों को ठगने का काम किया है। वह सिर्फ झूठ बोलते हैं। दिल्ली की जनता को अब उन पर भरोसा नहीं है।

पीएम मोदी के फिट इंडिया अभियान पर भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री लगातार देश के युवाओं और नागरिकों को स्वस्थ रहने की सलाह देते हैं। साथ ही युवाओं को वह स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित भी करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube