देश तथा प्रदेश में अराजकता का माहौल: भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी की सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने एक बार फिर पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया। भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले ने आज फिर जहर उगला है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल हैं। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई तो अगड़ों से है।

दलितों के साथ जरा सा भी खराब व्यवहार के साथ बहुजन समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. की प्रतिमा तोडऩे वालों की गिरफ्तारी अभी तक क्यों नही हो रही। इनको कौन बचा रहा है। प्रतिमा तोडऩे की घटना को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। प्रतिमा तोडऩे की घटना से देश का बहुजन समाज आहत है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा। मैं तो समाज के लिए कुर्बान हो जाऊंगी। भाजपा सांसद ने कहा कि आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में हैं। सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के जज यह बात कह रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बहराइच से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद सावित्री बाई फुले ने अपनी ही पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश से लेकर प्रदेश तक जल रहा है। अभी तो देश में अराजकता का माहौल है। अनुसूचित जनजाति के साथ अल्पसंख्यकों पर जुल्म और अत्याचार हो रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी जाए, अनुसूचित जाति की बहू बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाए उन को मौत के घाट उतारा जाए. आज अनुसूचित जाति के लोग भुखमरी के कगार पर हैं। इस सरकार ने उनके लिए कोई रोजी-रोटी की व्यवस्था नहीं है। कोई रोजगार नहीं है कोई नौकरी नहीं है। उनके सम्मान की सुरक्षा के लिए अगर आवाज उठाऊ तो क्या मेरे खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर इसके लिए मेरे खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो यह संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई और सरकार से इस पर दखल देने की मांग की। सावित्री बाई फुले ने कहा कि हमारी न तो सरकार से नाराजगी है, न हीं पार्टी से नाराजगी है। सावित्री बाई फुले ने पहले से ही अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और बीजेपी के खिलाफ हर मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube