देहरादून में क्रिकेट समर कैंप 15 जून से

देहरादून : उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन की देहरादून इकाई देहरादून जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 15 जून से 29 जून तक 15 दिवसीय अंडर-19 राज्य स्तरीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसे उत्तराखण्ड क्रिकेट फाउन्डेशन द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है. युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए इस ग्रीष्म कालीन निःशुल्क कैम्प का आयोजन रेंजर्स क्रिकेट ग्राउण्ड, देहरादून में होगा। इस समर कैम्प का आयोजन विपेेश गुप्ता (निदेशक) एवं कैप्टन जावेद (निदेशक उत्तराखण्ड क्रिकेट फाउण्डेशन) की देख-रेख में किया जा रहा है। उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य/ निदेशक व सचिव दिव्य नौटियाल के संरक्षण में आयोजित हो रहे इस ग्रीष्म कालीन क्रिकेट कैम्प के लिए खिलाड़ियों का आनलाईन फ्री पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है।

पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 10 जून है और इच्छुक खिलाड़ी www.ukca.co.in  पर अथवा UCA App पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण करवाने वाले केवल 150 खिलाड़ियों को कैम्प में प्रवेश दिया जायेगा। इन 150 खिलाड़ियों का चयन तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया जायेगा। चयन समिति के सदस्य अशोक घिल्डियाल, भुवन चंद्र हरबोला और  वीरेन्द्र रौतेला होंगे। कैम्प में 19 वर्ष से कम आयु केे खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा प्रमाणित लेवल-1 व लेवल-2 कोच एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षित करेंगे। कैम्प में उच्चस्तरीय क्रिकेट प्रशिक्षण, फिजिओथिरेपी, फिटनेस मशीनों, बालिंग मशीनों जैसी सुविधाओं के साथ खिलाड़ियों के कौशल विकास की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रतिभागी खिलाड़ी जिला एवं राज्य क्रिकेट लीग में मैच भी खेल सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube