धर्मांतरण मामले में उप्र. एटीएस ने मेरठ से मौलाना कलीम सिद्दकी को किया गिरफ्तार

धर्मांतरण मामले में उप्र. एटीएस ने मेरठ से मौलाना कलीम सिद्दकी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। उप्र. एटीएस ने धर्मांतरण के मामले में मेरठ से मौलाना कलीम सिद्दकी और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। कलीम पर धर्मांतरण और गतिविधियां संदिग्ध होने का शक जताया गया था। इस मामले में एटीएस कुछ ही घंटो बाद लखनऊ में जल्द ही खुलासा करने जा रही है।

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के फूलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी (64) मंगलवार को अन्य साथी मौलानाओं के साथ मेरठ के लिसाड़ीगेट में हूमायुंनगर की मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर आये थे। रात नौ बजे के करीब वह अपने साथियों के साथ गाड़ी से वापस फुलत के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते से ही एटीएस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी और उनके साथ तीन अन्य मौलानाओं व ड्राइवर सलीम को उठा लिया। रात भर लखनऊ एटीएस व सुरक्षा जांच एजेंसी ने इन चारों मौलानाओं से पूछताछ की। इसके बाद आज इस मामले में जांच एजेंसी बड़ा खुलासा करने जा रही है।

धर्मांतरण का शक

मौलाना कलीम सिद्दीकी मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के निदेशक भी हैं। गिरफ्तार किए गए कलीम सिद्दीकी पर धर्मांतरण का शक है। साथ ही धर्मांतरण के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किये गए मुख्य आरोपित उमर गौतम से भी सम्पर्क होने की बात सामने आयी है। संदिग्ध गतिविधि के चलते इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर थे। मौलाना के मेरठ आने की जानकारी एजेंसी को पहले से थी।

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का कराया था निकाह

बता दें कि फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी का इस्लामिक विद्वानों में नाम शुमार है। वह फुलत के मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के निदेशक भी हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकाह भी मौलाना कलीम सिद्दीकी ने ही कराया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube