धोनी लेह के आर्मी अस्पताल पहुंचे: जवानों के साथ समय बिताया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से ब्रेक लेकर इन दिनों सेना के साथ कश्मीर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। धोनी की ट्रेनिंग आज यानि 15 अगस्त को पूरी हो रही है। 31 जुलाई को सेना की ट्रेनिंग के लिए कश्मीर पहुंचे धोनी फिलहाल लद्दाख में हैं और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह तिरंगा फहराने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले धोनी लेह के आर्मी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों के साथ काफी समय बिताया। एमएस धोनी इस वीडियो में जवानों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी जवानों से बात कर रहे हैं और उनको घेरकर खड़े जवान काफी खुश नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपनी स्पेशल फोर्स की ड्रेस पहनी हुई है और उनके एक हाथ में चाय और दूसरे हाथ में सैंडविच है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube