
MBBS की तैयारियों में लगे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर सेराष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो जायेंगे। इसके बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
पिछले साल 7 फरवरी से आवेदन हुए थे स्टार्ट
स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए की ओर से पिछले वर्ष के लिए आवेदन 7 फरवरी से स्टार्ट किये गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस वर्ष के लिए किसी भी समय रजिस्ट्रेशन स्टार्ट किये जा सकते हैं।
डॉक्युमेंट कर लें तैयार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से पहले ही स्टूडेंट्स को डॉक्युमेंट तैयार रखने की एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे में अगर आपके भी आधार कार्ड में कुछ सुधार होना है तो जल्द से जल्द उसमें करेक्शन करवा लें ताकी आवेदन के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। आधार कार्ड में अभ्यर्थी नाम, डेट ऑफ बर्थ,
जेंडर, फोटोग्राफ, एड्रेस, बायोमेट्रिक इन्फॉर्मेशन (जहां लागू हो) को चेक कर लें और गलत होने पर उसे अपडेट कर लें।
एग्जाम डेट पहले ही हो चुकी घोषित
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में 4 मई 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में संपन्न होगा। जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगी।
नीट यूजी एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्रता
नीट यूजी एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) के साथ 12th/ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया हो।
एडिशनल विषयों के रूप में इन सब्जेक्ट्स से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स भी इसमें भाग ले सकते हैं।
छात्र की उम्र 17 वर्ष से कम न हो। ऊपरी आयु सीमा का बंधन नहीं है।



